पथरी के दर्द को तुरंत कैसे रोके?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 09:48

ध्यान दें: पथरी के दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये चार घरेलू नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम
व्यक्ति कब कौन सी बीमारी से घिर जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। कभी बदलते मौसम की वजह से, तो कभी हमारे अनहेल्दी खानपान की वजह से भी हम बीमार पड़ जाते हैं। कई बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनसे हम कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं, जबकि कई बीमारियां ऐसी होती हैं जो हमारे साथ हमेशा के लिए जुड़ जाती हैं। व्यक्ति पथरी की समस्या से भी ग्रसित होते हैं, जिसकी वजह से हालत काफी खराब हो जाती है। इसमें बर्दाश्त के बाहर वाला दर्द होता है। ऐसे में दवाओं और कई बार तो पथरी का ऑपरेशन तक करना पड़ता है, और तब कहीं जाकर पथरी का इलाज हो पाता है। लेकिन इसके कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो आपको पथरी के दर्द में राहत देने का काम करेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
नारियल पानी

नारियल पानी के अंदर एंटी लिथेजेनिक नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो किडनी स्टोन के दर्द से निजात दिलाने में कारगर माना जाता है। साथ ही इसमें फाइबर काफी कम मात्रा में होता है। ऐसे में नारियल पानी का सेवन करने किडनी स्टोन के मरीजों को लाभ मिल सकता है।

हर्बल चाय

हर्बल चाय में मौजूद गुण पथरी के दर्द में छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। ये किडनी स्टोन को रोकने के साथ ही इसके दर्द को कम करने में भी मदद करते हैं। सुबह और शाम के समय आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।

नींबू पानी

नींबू पानी का सेवन करने से ये किडनी स्टोन को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। नींबू पानी में पाए जाने वाले सिट्रेट नाम का तत्व कैल्शियम डिपॉजिट को तोड़ने में काम करता है। साथ ही इसका सेवन करने से ये किडनी पथरी के दर्द में भी आराम देने का काम करता है।

तुलसी के पत्ते

तुलसी की पत्तियां कई एंटीऑक्सीडेंट और गुणों से भी भरपूर होती है, साथ ही इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो यूरिक एसिड लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके कारण किडनी स्टोन में तुलसी काफी मदद करती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info